Breaking News

फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Spread the love

चोरी का सामान बरामद, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश

फैजगंज बेहटा (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चोरी के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल पुत्र हिरओम निवासी ग्राम दांवरी, थाना फैजगंज बेहटा, बदायूं के रूप में हुई है। उसे 9 अक्टूबर को दांवरी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से दो बाल्टी, एक चिमटा, एक फुकनी, एक कढ़ाई, एक करछली और एक कटोरदान बरामद किया है। इस मामले में थाना फैजगंज बेहटा पर मुकदमा अपराध संख्या 228/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कपिल कुमार और पुलिस टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा मंत्री के आवास पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Spread the loveलखनऊ। 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगतियों को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन …