Breaking News

फर्नीचर गोदाम और फार्म हाउस में चोरी करने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

Spread the love

​बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।
​पहले मामले में, पुलिस टीम ने फर्नीचर गोदाम में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला चौधरी (कोतवाली) निवासी हर्षित चतुर्वेदी के फर्नीचर गोदाम से 4-5 अक्टूबर की दरमियानी रात सामान चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा की टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी श्याम साहू, उसके भाई विवेक साहू (निवासी खेड़ा बुजुर्ग) तथा उनके साथी सारिक व विष्णु (निवासी आरिफपुर नवादा) को धर दबोचा। इनके कब्जे से चोरी गया 1 इनवर्टर, 2 फ्रिज, 1 गीजर और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर सीज किया गया।
​वहीं दूसरे मामले में, ग्राम नौशेरा स्थित एक फार्म हाउस से मोटर का तार चोरी करने वाले अभियुक्त टीटू पुत्र रामबाबू (निवासी मोहल्ला सैय्यदगंज, कोतवाली) को गिरफ्तार किया गया। 10 अक्टूबर को नौशेरा निवासी धर्मेंद्र के चचेरे भाई टिपेंद्र प्रसाद के फार्म हाउस से आरोपी को तार चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। पीड़ित की तहरीर पर धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में हुई इस त्वरित कार्रवाई के बाद दोनों मामलों के सभी 5 अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*जनगणना ट्रेनर्स का के द्वितीय चरण हेतु फील्ड प्रशिक्षण प्रारंभ*

Spread the loveबदायूँ, । जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण …