Breaking News

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल का आयोजन,

Spread the love

मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत महिला सुरक्षा चौपाल का आयोजन, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
​बदायूं। शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान’ (फेज 6.0) के तहत जनपद में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने विशेष चौपाल आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
​अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान महिलाओं को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर और आयुष्मान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।
​इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों—वीमेन पावर लाइन (1090), यूपी 112 (पैनिक बटन व इमरजेंसी कॉल डेमो), सीएम हेल्पलाइन (1076), स्वास्थ्य हेल्पलाइन (102), एम्बुलेंस सेवा (108), महिला हेल्पलाइन (181) और साइबर हेल्पलाइन (1930) के पंपलेट वितरित किए गए।
​कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी सतर्क किया गया। पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। साथ ही अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, ओटीपी, पिन या सीवीवी साझा न करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गिरधरपुर में युवक को गोली मारी, बरेली रेफर

Spread the loveबिनावर। थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में शनिवार रात पशुशाला में सो रहे …