Breaking News

चकोलर–गर्रुइया संपर्क मार्ग के निर्माण का शिलान्यास

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकोलर से गर्रुइया तक बनने वाले संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया गया। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से इस मार्ग के निर्माण के लिए 86.11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। मार्ग की लंबाई 1.05 किलोमीटर होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकोलर से गर्रुइया तक जाने वाला कच्चा मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रयास किए थे। सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। संपर्क मार्ग के निर्माण से गांवों के बीच आवागमन व्यवस्था बेहतर होने के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, चेयरमैन पति अरविंद रावत, मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल राजपूत, प्रेम शंकर वर्मा, अनिल सिंह, अजय सक्सेना, निरंजन पाल, ग्राम प्रधान राजेंद्र पाल, रूपेंद्र पटेल, जमशेद मियां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस*

Spread the love* फिल्म इंडस्ट्री से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता …