Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में संगठनात्मक फेरबदल, विश्व प्रताप सिंह बने बदायूं जिलाध्यक्ष

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल

बिल्सी (बदायूं)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (स्थापना वर्ष 1897) के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बृज प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दलवीर सिंह तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि पाल सिंह ने की। मंच संचालन अशोक तोमर और अनुज प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वीरेश सिंह, रवि प्रताप सिंह, सीमा चौहान, राणा प्रताप सिंह, रामवीर भदौरिया, सुखवीर सिंह, अतुल सिंह और पूनम सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन में एकजुटता, आपसी समन्वय और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

संगठनात्मक विस्तार के तहत विश्व प्रताप सिंह (वीपी सिंह) को बदायूं जिलाध्यक्ष, विजनेश सिंह सोलंकी को बृज प्रदेश संगठन मंत्री और निवर्तमान जिलाध्यक्ष उदय सिंह गौर को प्रदेश मंत्री बनाया गया। विशाल सिंह और सोवरन सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

डॉ. अजीत सिंह, बबलू सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह, विपिन सिंह और डॉ. राजीव सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. विवेक चौहान को युवा जिलाध्यक्ष, दीपक चौहान, मुकेश सिंह और कुलदीप सिंह को युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रोहित सिंह को नगर अध्यक्ष, मोहित सिंह को नगर महामंत्री और पवन सिंह को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। डॉ. मुनीश सिंह को जिला महामंत्री, ज्ञानवीर सिंह और अवनीश सिंह को जिला मंत्री, शैलेंद्र प्रताप सिंह को जिला सचिव तथा नरेश प्रताप सिंह को जिला प्रवक्ता बनाया गया। अधिवक्ता हेमेंद्र सिंह को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।

बलभद्र सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, अमर प्रताप सिंह और कौशल सिंह को जिला सह-मीडिया प्रभारी तथा प्रदीप चौहान को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया। भुवनेश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, बिज्जन सिंह और अभय प्रताप सिंह सतेती को ग्राम सभा अध्यक्ष तथा अंकित सिंह और सुरजीत सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

बृज प्रदेश अध्यक्ष दलवीर सिंह तोमर ने पदाधिकारियों से अपनी-अपनी कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। संगठन की ओर से 20 अक्टूबर को एटा में कार्यक्रम, इसी दिन पीलीभीत में विजयदशमी महोत्सव, एक नवंबर को अलीगढ़ में कार्यक्रम और 15 नवंबर को शाहजहांपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं।

संगठन के आईटी सेल चीफ उत्तर प्रदेश पारस चौहान राहुल ने बताया कि ‘मिशन क्षत्रिय एकता’ अभियान के तहत हाथरस जिले में भी संगठन का गठन किया जाएगा।

दलवीर सिंह तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, एकजुटता और समाज के प्रति समर्पण जरूरी है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेता जी देश में किसान, छात्र, मजदूर व हर वर्ग के नेता थे।

Spread the loveपूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को याद किया। …