Breaking News

बदायूँ में 1 नवंबर को आयोजित होगा मेगा विधिक सहायता शिविर, न्यायिक अधिकारियों ने प्रशासनिक अफसरों संग की समीक्षा बैठक

Spread the love

अमर प्रभात ब्यूरो

बदायूँ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के आदेश के क्रम में आगामी 1 नवंबर 2026 को जनपद में एक दिवसीय वृहद/मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस मेगा शिविर के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर जनपद न्यायालय परिसर स्थित नवीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में न्यायिक अधिकारियों एवं प्रशासनिक विभागों के अफसरों के बीच एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता न्यायिक शिविर समिति की अध्यक्षा व प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री रिन्कू ने की। बैठक में समिति सदस्य व विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राजवीर सिंह, षष्ठम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) ऋषि कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अंकित रस्तोगी तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम सागर तायल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के अलावा तालुका स्तर पर भी साप्ताहिक वृहद शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए गए।

अपर सिविल जज अंकित रस्तोगी ने बताया कि शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट, पोस्टर और बैनर के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे 1 नवंबर को आयोजित होने वाले इस मेगा विधिक शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर विधिक सहायता एवं सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठाएं।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

असरार मुज़्तर बदायूंनी की तीन पुस्तकों का विमोचन, मुशायरे में बही शायरी की धारा

Spread the loveनाहर खां सराय में सुबह चार बजे तक चला मुशायरा व कवि सम्मेलन, …