Breaking News

कोल्हाई में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त आई-10 कार बरामद

Spread the love

बदायूँ। जनपद बदायूँ के थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में परचून की दुकान पर हुए विवाद के बाद बुजुर्ग महिला पर कार चढ़ाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मुजरिया पुलिस ने बुधवार को 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त हुंडई आई-10 कार (नंबर DL 8 CAE 2986) भी बरामद कर ली है।
घटना 4 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे की है। ग्राम कोल्हाई निवासी राजेंद्र पाल की परचून दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। बीच-बचाव करने पहुंची राजेंद्र की 50 वर्षीय मां लज्जावती पर आरोपियों ने भागते समय कार चढ़ा दी, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में धारा 103(1) बीएनएस सहित सुसंगत धाराओं में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर खितौरा से रफीनगर तिराहा मार्ग से अंकित, सत्येंद्र सिंह (निवासी ग्राम जुनईया, उझानी) और अनुज व जतिन उर्फ दिन्ना (निवासी ग्राम कोल्हाई, मुजरिया) को दबोच लिया। विधिक कार्यवाही के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी-दीननगर शेखपुर सड़क की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी से दीननगर शेखपुर गांव तक बन रही सड़क की गुणवत्ता को …