Breaking News

सुनील राठौर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर विहिप व बजरंग दल ने दी बधाई

Spread the love

बदायूँ। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राठौर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर संगठन में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर मिष्ठान खिलाया और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने पहुंचे पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील राठौर के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को नई मजबूती मिलेगी।
इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला सह मंत्री राजेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक आशीष उपाध्याय तथा अक्षय ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उनका मुंह मीठा कराया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सतीश प्रेमी ने सैफई में दी श्रद्धांजलि

Spread the loveबताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प बिसौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और …