Breaking News

पीडीए महापंचायत में आदित्य यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

2027 में सपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने का आह्वान

बदायूं। बदायूं-बिल्सी मार्ग स्थित ग्राम रायपुर मजरा में बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव उदयवीर शाक्य के संयोजन में पीडीए महापंचायत आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बदायूं सांसद आदित्य यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दे उठाए।

सांसद आदित्य यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है और स्कूल बंद किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं के रोजगार और लगातार पेपर लीक होने के मुद्दे पर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर युवाओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। सांसद ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।

उन्होंने धार्मिक आस्था से जुड़े मुद्दों का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा। आदित्य यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए की एकजुटता पर जोर दिया।

महापंचायत में पूर्व प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सहसवान विधायक ब्रजेश यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, सुनील यादव, डॉ. शकील, मोहर सिंह पाल, सतीश प्रेमी, महेंद्र प्रताप और वैभव उपाध्याय सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में कल पहुंचेंगे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन

Spread the love​समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन आगामी 15 …