Breaking News

भैंस के बच्चे के रौंदने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

आसफपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगागढ़ में एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ व्यक्ति की जान चली गई। पड़ोस में बंधी भैंस के बच्चे (पड़वे) द्वारा रौंदे जाने से गंभीर रूप से घायल हुए 55 वर्षीय साहब सिंह पुत्र मिहीलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम की है। बताया जा रहा है कि साहब सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को वह घर के पास मौजूद थे, तभी पड़ोस के रहने वाले गुलाम नबी की भैंस के बच्चे ने अचानक उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। जानवर के हमले में साहब सिंह गंभीर रूप से चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़े।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक अपने पीछे पुत्र जितेंद्र और नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में पुलिस द्वारा पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवरात्रि पर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को बांटीं साड़ियां व खाद्य सामग्री, मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

Spread the love एएसपी मनोज कुमार रावत, सीओ विवेक जावला और प्रभारी निरीक्षक चंदौसी संत …