Breaking News

एएसपी ग्रामीण ने वजीरगंज थाने में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की

Spread the love

विवेचकों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना वजीरगंज में समस्त विवेचकों का अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विवेचकों को मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान एएसपी ग्रामीण ने प्रत्येक विवेचक से लंबित विवेचनाओं की स्थिति की जानकारी ली और बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान दर्ज करने और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई समय से पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो।

इसके बाद एएसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारी वजीरगंज और पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता सुनिश्चित की गई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर-चंदौसी के बीच ट्रेन की चपेट में आया लकड़ी से लदा ट्रैक्टर-ट्राला

Spread the loveहादसे में कोई जनहानि नहीं, मौके पर जुटे ग्रामीण आसफपुर। अलीगढ़-बरेली रेल मार्ग …