Breaking News

सहसवान में रोती हुई मिली बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

Spread the love

तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने तलाशे परिजन, बच्ची को सकुशल पिता के सुपुर्द किया

सहसवान (बदायूं)। नवादा चौराहे पर बुधवार को रोती हुई मिली एक छोटी बच्ची को थाना सहसवान की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए करीब तीन घंटे के भीतर उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे नवादा चौराहे पर एक छोटी बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। सूचना मिलने पर थाना सहसवान की मिशन शक्ति टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। इसके लिए बच्ची का फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किया गया। साथ ही, मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को फोटो दिखाकर जानकारी जुटाई गई।

टीम के प्रयासों से करीब तीन घंटे के भीतर बच्ची के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। पिता को देखकर बच्ची के चेहरे पर खुशी लौट आई। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने बदायूं पुलिस और मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जगत इंटर कॉलेज में महिला कल्याण विभाग ने लगाया जागरूकता कैंप

Spread the loveबदायूं। सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान के तहत बुधवार को राजकीय इंटर …