Breaking News

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने की पैदल गश्त

Spread the love

मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग

बदायूं। जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। एसएसपी के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने कोतवाली पुलिस के साथ गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस टीम ने प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग की। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से निगरानी की।

बदायूं पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

थाना समाधान दिवस पर गूंजी फरियादियों की समस्याएं, बांह पर काली पट्टी बांध लेखपालों ने दर्ज कराया विरोध

Spread the loveबिसौली। कोतवाली परिसर में शनिवार को शासन की मंशा के अनुरूप थाना समाधान …