Breaking News

महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोश, लोगों ने दिया धरना

Spread the love

चौक के जीर्णोद्धार और नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में नाराजगी फैल गई। विरोध में बड़ी संख्या में लोग चौक पर एकत्र हुए और धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर घटना के विरोध में नारेबाजी की और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर चौक का नए सिरे से जीर्णोद्धार कराने, वहां महाराणा प्रताप की नई और विशाल प्रतिमा स्थापित करने तथा घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी गई।

क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर दशहरा के दिन जिलेभर में धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

पुलिस चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के पीछे किसका हाथ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भैंस के बच्चे के रौंदने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveआसफपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगागढ़ में एक दर्दनाक हादसे …