Breaking News

युवक की मौत के मामले में पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Spread the love

जंगल में पेड़ से लटका मिला था 23 वर्षीय सचिन का शव, परिजनों की तहरीर पर पुलिस कर रही कार्रवाई

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ निवासी 23 वर्षीय सचिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि सचिन की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को जंगल में पेड़ से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन पुत्र सूरजपाल का विवाह करीब 18 महीने पहले बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खेलम निवासी काजल से हुआ था। दंपति की एक बेटी है। परिजनों के अनुसार, बच्ची के जन्म के कुछ दिन बाद काजल नाराज होकर मायके चली गई थी और पिछले तीन-चार महीनों से वहीं रह रही थी।

परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, 9 अक्टूबर को काजल ने सचिन को अपने मायके बुलाया था। 11 अक्टूबर को लौटते समय आंवला में अपने जीजा के घर रुकने की बात कही गई। आरोप है कि इसी दौरान सचिन की हत्या कर शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया गया। इस मामले में सचिन की पत्नी, सास तारा, ससुर बेदराम, साले राकेश और ओमपाल, साली प्रीति तथा जीजा पर आरोप लगाए गए हैं।

12 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखकर पुलिस को सूचना दी। 14 अक्टूबर की देर रात शव की शिनाख्त सचिन के रूप में होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरकारी जमीन और रास्तों से अतिक्रमण हटाने की मांग, भाकियू चढ़ूनी का धरना दूसरे दिन भी जारी

Spread the loveमालवीय आवास गृह पर किसानों ने उठाई निष्पक्ष पैमाइश और कार्रवाई की मांग …