Breaking News

बदायूं-आंवला मार्ग पर चलती कार में लगी आग, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-आंवला मार्ग पर बुधवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि कार सवार चालक समेत तीनों युवक समय रहते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 9:40 बजे कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गंज निवासी सोहनपाल अपने साथी दुर्बेश और भुवनेश के साथ अलापुर से घर लौट रहे थे। सलारपुर ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचते ही कार का हॉर्न लगातार बजने लगा। चालक ने तकनीकी खराबी की आशंका में कार रोक दी। इसी दौरान तीनों ने इंजन से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं और तुरंत बाहर निकल आए।

युवकों ने कार में रखे छोटे अग्निशमन सिलेंडर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।

घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक तौर पर कार में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला समेत तीन गंभीर रूप से घायल

Spread the loveम्याऊं। थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा म्याऊं के निकट बिचपुरी के पास दो …