Breaking News

धूमधाम से मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Spread the love

अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूं। ओम नमः शिवाय डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज, रोहान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में जन्मे डॉ. कलाम ने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने में बतौर वैज्ञानिक अविस्मरणीय योगदान दिया। 1997 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया तथा उन्होंने 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दीं।
उन्होंने डॉ. कलाम के प्रेरणादायी विचार को साझा करते हुए कहा कि “सपने वे नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने वे होते हैं जो हमें सोने ही नहीं देते। उनका जीवन देशभक्ति, उच्च चरित्र और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाता है।”
इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, वीर बहादुर सिंह, पूनम, अमित शर्मा, शिव ओम, योगेश कुमार, रितु शर्मा, सुरभि, महक, निशा श्रीवास्तव, सोनम, स्वाती और नैंसी सहित समस्त शिक्षकगण व छात्र उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद बदायूँ में अपराध रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य …