Breaking News

विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन, पुलिस ने बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

Spread the love

कुंवरगांव। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0’ के तहत गुरुवार को कस्बे के विद्या देवी ज्योति जूनियर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए करियर गाइडेंस एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, विभिन्न करियर विकल्पों और लक्ष्य निर्धारण के गुर सिखाए। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार भविष्य की सही दिशा चुनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने के लिए लखनऊ पुलिस मुख्यालय से प्रसारित विशेष लाइव जागरूकता सत्र यूट्यूब लिंक के माध्यम से दिखाया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को सतर्क करते हुए समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी कतई साझा न करें। साथ ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान के कहने पर ऑनलाइन लेनदेन करने से बचने की सख्त हिदायत दी। साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत पुलिस व साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की गई।
इस मौके पर थाना कुंवरगांव की मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र आर्य, महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना, महिला कांस्टेबल मंजू और महिला कांस्टेबल मीना पाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लंबित देयकों के भुगतान की मांग, 17 अक्टूबर को तालाबंदी की चेतावनी

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी और 15 ब्लॉकों के पदाधिकारियों की …