Breaking News

लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी के दो छात्रों का यूपी पुलिस में चयन

Spread the love

सहसवान। मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल करने वाले दो युवाओं ने लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी राय साहब की कोठी बजाज विल्सन गंज सहसवान से जुड़कर उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन प्राप्त किया है। 14 अक्टूबर को जारी अंतिम परिणाम में लक्ष्या डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले अजमेंद्र यादव और चमन अत्री का चयन कांस्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष) पद के लिए हुआ है। दोनों युवाओं की सफलता से उनके परिवारों और परिचितों में खुशी का माहौल है।
चयनित अभ्यर्थी अजमेंद्र यादव बदायूं जिले के सहसवान क्षेत्र के ग्राम हंसुआ नगला निवासी राम भरोसे के पुत्र हैं। उन्होंने लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी, सहसवान में रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। यूपी पुलिस भर्ती के अंतिम परिणाम में चयनित होने के बाद उनकी मेहनत सफल हुई है।
दूसरे चयनित अभ्यर्थी चमन अत्री अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र के गांव गढ़ी सूरजमल निवासी मुकेश अत्री के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई रमन अत्री जो पूर्व में सहसवान कोतवाली में आरक्षी रहे चमन अत्री ने अपने भाई के पास रहकर लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी सहसवान में पढ़ाई करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सफलता हासिल की।
एक ही लाइब्रेरी से जुड़े दो विद्यार्थियों का पुलिस भर्ती में चयन होना अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दोनों अभ्यर्थियों की सफलता उनकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इस उपलब्धि से उनके परिवारों में उत्साह है लक्ष्या डिजिटल लाइब्रेरी स्टाफ ने उज्जवल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद बदायूँ में अपराध रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य …