Breaking News

द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक

Spread the love

बदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार इस माह में निर्धारित तिथियों पर विकास खंड परिसर में मेलों का आयोजन कर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को विकास खंड परिसर दहगवां, 21 अक्टूबर को विकास खंड परिसर सहसवान, 24 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी, 28 अक्टूबर को विकास खंड परिसर कादरचौक तथा 31 अक्टूबर 2026 को विकास खंड परिसर परिरसर उझानी में जैविक किसान मेला आयोजित किया जाएगा।
इन मेलों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, उसके लाभों तथा जैविक कृषि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक डॉ0 विवेक कुमार गौरव ने किसानों से अपील की है कि कृषक निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थलों पर पहुंचकर जैविक खेती संबंधी जानकारी प्राप्त करें और योजनाओं का लाभ उठाएं।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शांति व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the loveबदायूँ। जनपद बदायूँ में अपराध रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य …