Breaking News

मिशन शक्ति के तहत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने किया एसबीआई शाखा का शैक्षिक भ्रमण

Spread the love

दातागंज, बदायूँ। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), शाखा दातागंज का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने बैंकिंग व्यवस्था, विभिन्न बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा आधुनिक डिजिटल बैंकिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

भ्रमण के दौरान बैंक के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) ने छात्राओं को बैंक के विभिन्न पटलों के कार्यों, खाता खोलने की प्रक्रिया, केवाईसी (KYC), प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), डिजिटल बैंकिंग तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। छात्राओं ने उत्सुकतापूर्वक बैंकिंग प्रक्रिया को समझा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर बैंक प्रबंधक श्री मोहम्मद राशिद ने छात्राओं का स्वागत किया। सहायक प्रबंधक श्री शुभंकर एवं श्री यतेंद्र ने भी छात्राओं को बैंकिंग से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं के महत्व तथा उनके सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के बारे में बताया।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त होती है। इससे उनमें वित्तीय साक्षरता, आत्मनिर्भरता तथा डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

शैक्षिक भ्रमण अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से श्री फरहत हुसैन, श्री जसवीर सिंह, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती नदीमा ताहिर एवं श्रीमती मुज़म्मिल जहाँ उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में परीक्षा तनाव प्रबंधन पर विशेष संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

Spread the love“तनाव नहीं, आत्मविश्वास के साथ करें परीक्षा की तैयारी” — नियमित अध्ययन, समय …