कंपोजिट विद्यालयों का किया गया सुरक्षा ऑडिट –
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में छात्रों एवं अध्यापकों की सुरक्षा को देखते हुए ऑडिट प्रक्रिया शुरू की गई है । इसी क्रम में जनपद बदायूं के विकास खंड आसफ पुर के कंपोजिट विद्यालय मुसिया नगला , एवं ललुआ नगला विद्यालयों का सुरक्षा आडिट किया गया । सुरक्षा आडिट टीम में सिविल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह ,फायर एक्सपर्ट राजेश कुमार सक्सेना, तथा आपदा विशेषज्ञ आकाश बाबू , देवेंद्र कुमार ने बहुत ही गहनता से कक्षा कक्ष , कार्यालय, विद्युत व्यवस्था, वायरिंग , शॉर्ट सर्किट, एम सी बी , मैंन लाइन , जर्जर तार , झूलते तार , ज्वलन शील पदार्थ , आदि की बड़े ही बारीकी से जांच की । इस कार्य के लिए ग्राम वासियों का साथ-साथ विद्यालय स्टाफ ने अभी सहयोग किया । अध्यापकों ने सुप्रीम कोर्ट की सराहना की । कि उनके निर्देश पर अब स्कूलों की दशा सुधरेगी । विद्यालय स्टाफ में विनोद कुमार गंगवार , विवेक कुमार , सीमा रानी, अर्चना ,विश्राम सिंह ,अर्चना कुमारी, राजू शर्मा , मीना देवी ,नेहा सिंह, सुनीता शर्मा, रश्मि ,अनिल कुमार शर्मा , राजबाला, मंजूषा, गुडडो देवी ,ल वी कुमारी आदि मौजूद रहे ।
Budaun Amarprabhat