15 लोगों को चश्मे वितरित, 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए बरेली ले जाया गया
बरेली। शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय, बरेली की ओर से ग्राम बांस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. आकाश देओल और उनके सहयोगी शैलेंद्र पांडे ने वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों सहित अन्य मरीजों की आंखों की जांच की।
शिविर के दौरान जांच के बाद 15 लोगों को चश्मे वितरित किए गए, जबकि ऑपरेशन की आवश्यकता वाले 10 मरीजों को उपचार के लिए बरेली ले जाया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को नेत्र संबंधी जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा, पन्नालाल, हरिओम देवपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat