Breaking News

टीएमयू की बड़ी उपलब्धिः अब सर्टिफिकेट ऑफ इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस से सम्मानित

Spread the love

आईबीएम एक्सपर्ट लैब्स नेशनल हैकाथॉन-2026 में उद्योग, शिक्षा साझेदारी, नवाचार एवम् स्टुडेंट्स कौशल विकास के क्षेत्र में टीएमयू की दोहरी राष्ट्रीय उपलब्धि, टीएमयू के डॉ. अमित सिंह को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सर्टिफिकेट ऑफ इंडिविजुअल एक्सीलेंस सम्मान

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद ने तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्योग-शिक्षा साझेदारी के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित आईबीएम एक्सपर्ट लैब्स की ओर से आयोजित आईबीएम एक्सपर्ट लैब्स नेशनल हैकाथॉन- 2026 में टीएमयू को सर्टिफिकेट ऑफ इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है। साथ ही यूनिवर्सिटी के डॉ. अमित सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण एवम् नेतृत्व के लिए सर्टिफिकेट ऑफ इंडिविजुअल एक्सीलेंस मिला है। श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, कोयंबटूर में आयोजित हैकाथॉन के समापन कार्यक्रम में आईबीएम टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट लैब्स- आईएसए के कंट्री मैनेजर श्री जगदीश भाट ने दोनों सम्मान प्रदान किए। टीएमयू की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, उद्योग और यूनिवर्सिटी के बीच मजबूत संबंध स्टुडेंट्स को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टीएमयू-आईबीएम सहयोग स्टुडेंट्स के तकनीकी और व्यावसायिक विकास के लिए एक दूरदर्शी पहल है। ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन ने कहा, तकनीकी शिक्षा तभी प्रभावी होती है, जब उसका सीधा संबंध उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से हो। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन ने कहा, नवाचार, कौशल विकास और उद्योग-आधारित अधिगम आज की उच्च शिक्षा की मुख्य आवश्यकताएं हैं।

दूसरी ओर इस सम्मान प्राप्ति के बाद सीसीएसआईटी के वाइस प्रिंसिपल प्रो. अशोक कुमार के संग फैकल्टीज डॉ. अमित सिंह ने टीएमयू के जीवीसी श्री मनीष जैन से शिष्टाचार के तौर मुलाकात की। उन्होंने इस सम्मान के लिए दोनों को बधाई दी है। टीएमयू के वाइस चांसलर प्रो. वीके जैन ने कहा, टीएमयू स्टुडेंट्स को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक दक्षता, तकनीकी क्षमता और रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला जैन बोलीं, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग स्टुडेंट्स को वास्तविक कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं से जोड़ती है। आईबीएम की ओर से प्राप्त यह सम्मान टीएमयू की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- सीसीएसआईटी के वाइस प्रिंसिपल प्रो. अशोक कुमार ने कहा, यह दोहरी उपलब्धि टीएमयू और आईबीएम के बीच मजबूत होते शैक्षणिक एवम् तकनीकी सहयोग का गौरवपूर्ण प्रमाण है। टीएमयू और आईबीएम के एमओयू के तहत संचालित बीटेक-आईबीएम कोलैबोरेटिव प्रोग्राम के तहत स्टुडेंट्स को उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


Spread the love

About Budaun Amarprabhat

Check Also

बदायूं-आंवला मार्ग पर चलती कार में लगी आग, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान

Spread the loveबदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-आंवला मार्ग पर बुधवार रात एक चलती …