Breaking News

विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया गया।

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स के द्वारा रामकृष्ण दास अग्रवाल धर्मशाला में विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाया गया। शिविर में जरूरतमंद मरीजों ने अपनी आँखों की जाँच कराई और परामर्श प्राप्त किया।
​शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं नायब तहसीलदार मो. हारिस ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत ओरेकल आई हॉस्पिटल से पधारे विशेषज्ञ व प्रशिक्षित डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक मशीनों द्वारा मरीजों की आँखों की जाँच की। ​जाँच में 126 मरीजों की दृष्टि दोष व 45 मरीज़ों की मोतियाबिंद की निःशुल्क जाँच की गई। दृष्टि दोष मरीज़ों को निःशुल्क चश्मे वितरित किये गए। शिविर को सफल बनाने में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी मेंबर पदमा भार्गव, कृष्णा अवतार गुप्ता पूर्व अध्यक्ष फेडरेशन 5, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’, विकास गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, निशांत गोयल, विपुल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, जितेन्द्र वार्ष्णेय, साहू सावेन्द्र गुप्ता समेत जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स के सभी सदस्यों व स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के एग्रीकल्चर कॉलेज का जैविक विकल्प ऊर्जा संग एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के स्टुडेंट्स जैविक समाधानों …