Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी, भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त

Spread the love

बदायूँ। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे आगामी प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार शाम जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों व व्यस्त इलाकों में पैदल गश्त किया।
पैदल मार्च के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउंड और छह सड़का सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया और जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने, लगातार निगरानी रखने, प्रभावी गश्त करने तथा त्योहारों के समय भीड़ प्रबंधन और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के पावन पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहारों के माहौल में अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले खुराफाती व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए और ऐसे तत्वों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर सुमेध मिलिंद जाधव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

23 अक्टूबर को होगा बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान

Spread the loveशिक्षक निर्वाचन के लिए बदायूं में 10 मतदेय स्थलों को मिली मंजूरी बदायूं। …