त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत करीब 38 लाख रुपये से बनेगी सड़क
बदायूं। बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कैली में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शिलान्यास किया। करीब 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क सुनील के घर से होली चौक होते हुए संदीप के घर तक बनाई जाएगी।
सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, चेयरमैन पति अरविंद रावत, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोबरन सिंह राजपूत, अंकित शाक्य, अजित सिंह, अजय सक्सेना, सियाराम गुरु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat