बिसौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, न्यायालय में पेश किया गया आरोपी
बिसौली (बदायूं)। धर्मांतरण कानून और दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिसौली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जीशान (26) पुत्र एहसान, निवासी ग्राम करखेड़ी, थाना बिसौली के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 396/2026 में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 69 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
शुक्रवार, 16 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा और एसओजी टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat