वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
सहसवान (बदायूं)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सहसवान क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई स्थित प्राचीन ग्राम देवी माता मंदिर में ग्रामीणों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की।
हवन-यज्ञ का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर माता रानी से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन और मंगल गीत प्रस्तुत किए। माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
हवन-पूजन के समापन पर श्रद्धालुओं को फल प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। धार्मिक आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
Budaun Amarprabhat