Breaking News

मिशन शक्ति 6.0′ के तहत सुलझे पारिवारिक विवाद थानों में परिजनों का सम्मान कर लिया फीडबैक; साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

Spread the love

‘मिशन शक्ति 6.0’ के तहत सुलझे पारिवारिक विवाद
थानों में परिजनों का सम्मान कर लिया फीडबैक; साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति अभियान’ (फेज-6.0) के तहत बदायूँ पुलिस ने एक संवेदनशील पहल करते हुए थानों में सम्मान व फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को थाना कादरचौक, फैजगंज बेहटा, बिनावर, कुंवरगांव और उघैती की मिशन शक्ति टीमों द्वारा सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े अभिभावकों व परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया और उनसे सीधे फीडबैक लिया गया।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थानों की महिला पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पीएम उज्ज्वला और आयुष्मान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महिलाओं को आपातकालीन सुरक्षा हेतु वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी-112 (पैनिक बटन डेमो), सीएम हेल्पलाइन 1076 और 181 महिला हेल्पलाइन के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए पम्पलेट बांटे गए।
इसके साथ ही बढ़ते ऑनलाइन अपराधों को देखते हुए विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नए हथकंडों से सावधान करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, पिन, सीवीवी या बैंक विवरण साझा न करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं-आंवला मार्ग पर चलती कार में लगी आग, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान

Spread the loveबदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बदायूं-आंवला मार्ग पर बुधवार रात एक चलती …