Breaking News

बहजोई में उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक

Spread the love

बहजोई (सम्भल)। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने शनिवार को बहजोई के तीन उर्वरक वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बहजोई संघ, क्रय-विक्रय बहजोई और बी-पैक्स बहजोई में उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्रों पर मौजूद किसानों से उर्वरक की कीमत, लाइन में लगने के समय और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीओएस मशीन, रसीद व्यवस्था तथा गोदाम में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक की स्थिति भी देखी और संबंधित सचिव से जानकारी प्राप्त की।

प्रशासन के अनुसार, किसानों से मिले फीडबैक में वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से अपील की कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। किसान नियमानुसार उर्वरक प्राप्त करें और अनावश्यक रूप से परेशान न हों।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खितौरा में धूमधाम से हुआ झंडी पूजन, निकाली गई बजरंगबली की भव्य झांकी

Spread the love24 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव, 28 को निकलेगी रामबारात और 4 …