उसहैत। जनपद बदायूं की थाना उसहैत पुलिस ने पाक्सो एक्ट और गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक संजय गौड़ और कांस्टेबल प्रशांत सैनी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान रविवार, 18 अक्टूबर को सुबह करीब 10:50 बजे पुलिस टीम ने कस्बा उसहैत स्थित ककराला चौराहे से अभियुक्त नवेश उर्फ नवायस (पुत्र आरिफ, निवासी वार्ड नंबर 04, कस्बा व थाना उसहैत) को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के खिलाफ थाना उसहैत में मु०अ०सं० 214/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 61(2), 87, 64(1) तथा 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत संगीन मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत विशेष पाक्सो एक्ट कोर्ट, बदायूं में पेश किया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
Budaun Amarprabhat