बिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरणादायक और अनूठे अंदाज में किया गया। संस्थान का उद्घाटन पूज्य पिताजी श्री शैलेंद्र नाथ गर्ग एवं परिवार की लाड़ली बेटियों सांझी अग्रवाल और श्रवया अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद और बेटियों की सहभागिता से हुए इस उद्घाटन ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। उद्घाटन के दौरान प्रतिष्ठान के प्रबंधक संजय गर्ग एवं शुभम गर्ग ने कहा कि मेसर्स सत्य ट्रेडर्स अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र अग्रवाल, डा. प्रवीण शर्मा, डा. संजय, कपिल सिंघम संभल, आर. के. जिंदल अलीगढ़, सेठ विष्णु अग्रवाल चन्दौसी, उदित गोयल, शेखर गर्ग, विशाल गर्ग, वैभव मिश्रा, पंकज गुप्ता, शिखर मिश्रा, सुरेश चंद्र अग्रवाल, मोनू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरांत आगंतुकों के लिए मिष्ठान्न और अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।
Budaun Amarprabhat