Breaking News

विधायक हरीश शाक्य के आवास पर पाल और जाटव समाज की संयुक्त संगोष्ठी

Spread the love

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के आवास पर रविवार को पाल और जाटव समाज की संयुक्त सामाजिक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर विचार रखे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होलकर और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने त्याग, न्याय और सुशासन की मिसाल पेश की, जबकि डॉ. आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से समानता और अधिकारों का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने दोनों समाजों के लोगों से आपसी सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेजपाल सागर, बिल्सी के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मनोज पाल, अशोक पाल, तेजेंद्र सागर, महिपाल सागर, चरन सिंह सागर, हरवंश पाल, ब्रह्मपाल पाल, वीरेश पाल, रविंद्र सिंह सागर, मुनीश चंद्र सागर, शिशुपाल सागर, किशनपाल, जसवीर पाल, नेत्रपाल, राजेंद्र पाल और उमाशंकर सागर सहित दोनों समाजों के अनेक लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कक्षा 12 की छात्रा शशि शाक्य बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

Spread the loveमिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत छात्रा ने सुनीं जनशिकायतें, पुलिस कार्यप्रणाली की …