Breaking News

मिशन शक्ति 6.0 के तहत सुलझाए गए पारिवारिक विवाद थानों में परिजनों को सम्मानित कर लिया गया फीडबैक

Spread the love

बदायूँ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0’ के तहत रविवार को बदायूँ पुलिस ने एक अनूठी पहल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों (बिनावर, कुंवरगांव, कादरचौक, फैजगंज बेहटा, उघैती आदि) की मिशन शक्ति टीमों ने थानों में सम्मान व फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक सुलझाए गए पारिवारिक विवादों से जुड़े परिजनों व अभिभावकों को थाने बुलाकर सम्मानित किया गया और उनका सकारात्मक फीडबैक लिया गया। साथ ही थाना बिनावर की टीम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलारपुर के बच्चों के सहयोग से कस्बा बिनावर में नुक्कड़ नाटक आयोजित कर लोगों को बाल विवाह व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया।
इसके अलावा जनपद भर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में महिला पुलिसकर्मियों ने कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे उपयोगी नंबरों के पेंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिशन शक्ति फेज 6.0 का आगाज, डीएम व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य महिला सुरक्षा जागरूकता रैली

Spread the love बदायूं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन …