Breaking News

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए “पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक” जन संवाद चौपाल’

Spread the love

बिसौली। ​विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए “पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक” जन संवाद चौपाल’ में उस वक्त सियासी पारा चढ़ गया जब मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने सरकार पर जमकर चौतरफा हमले किए। उन्होंने कहा कि ​”पीडीए ही तय करेगा सत्ता की चाबी”।
रविवार को आयोजित ​चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग अब अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुका है और आगामी चुनावों में यही वर्ग सत्ता की दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं।
​उन्होंने ​अपने चिर-परिचित अंदाज में मौजूदा सरकार की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कागजी विकास के दावे सिर्फ भाषणों तक सीमित हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। ​कार्यक्रम के अंत में विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जन संवाद चौपाल में पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी, प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य एड. राहुल यादव भीष्म, जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी, भूपेंद्र कुमार, डालचन्द्र, इमरान खां, हरीश यादव, अफजाल फारूकी, धर्मचंद्र बाल्मीकि, एड. राजीव यादव, किशनवीर सिंह, रामखिलाड़ी यादव, सुमित सिंह, मेवाराम, रामनिवास यादव, सुभाष राजपूत, अनिल यादव, नेकराम सागर, अबरार अहमद समेत बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्ही स्कूली छात्रा ने पालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा से लगाई गुहार, जर्जर सड़कों की मरम्मत के निर्देश

Spread the loveबदायूं। बदायूं में एक मासूम स्कूली छात्रा ने सीधे नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा …