Breaking News

प्रेमकुमारी देशराज सिंह स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

Spread the love

बदायूँ। प्रेमकुमारी देशराज सिंह जू०हा० स्कूल भटौली में रविवार को विद्यालय के संस्थापक स्व० देशराज सिंह की 115वीं जयंती वार्षिकोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस वर्ष का वार्षिकोत्सव व जयंती समारोह मातृशक्ति को समर्पित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान बेहटा माधो श्रीमती सुमनलता सिंह ने की, जिन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में भटौली, कनकपुर, रूदैली व घरेली के अभिभावक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष महोदया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा बदायूं के राकेश सिंह, वीर प्रताप राठौर, सुशील कुमार सिंह, धीरप्रताप राठौर व प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रियोनाई कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक

Spread the loveमहिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मसम्मान के प्रति किया प्रेरित उघैती (बदायूं)। श्री कालसेन …