Breaking News

कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश— ‘बाल विवाह मुक्त भारत हो तैयार’

Spread the love

बदायूं। जनपद के विकास खंड कादरचौक स्थित ग्राम पंचायत ततारपुर में ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस’ के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत एवं मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह, बालश्रम, बाल शोषण और ऑनलाइन डिजिटल हिंसा के प्रति ग्रामीणों को सचेत किया गया। इसका शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत ‘वीर विजय नृत्य नाट्य संस्था’ (बरेली) के कलाकारों ने निर्देशक रवि प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में शानदार प्रस्तुति दी। कलाकार हरजीत कौर, संजय कुमार, गोपाल, प्रशांत, भोलानाथ, अर्जुन व मोहित ने ग्रामीण परिवेश पर आधारित संवादों के जरिए बाल विवाह और बालश्रम निषेध कानूनों की जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना और हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090 व 112 के प्रयोग के बारे में विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक छवि वैश्य ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार और चाइल्ड लाइन समन्वयक ने कहा कि बच्चों के शोषण के खिलाफ समाज को आगे आना होगा। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी ने सुरक्षा तंत्र और आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया।
संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल ने ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की सामूहिक शपथ दिलाई। अंत में संस्था सचिव मीना सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व संस्था के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के नए कार्यवाहक प्रधानाचार्य बने सचिन उपाध्याय

Spread the loveबिल्सी। नगर स्थित नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में सचिन उपाध्याय को नया कार्यवाहक …