शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर मंथन
सहसवान। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सहसवान के अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केंद्रों पर रविवार को आत्मनिर्भर मासिक बैठक का विधिवत आयोजन किया गया। इन बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को नए वोट बनवाने के अभियान को गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसके साथ ही आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की प्रचंड विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर मैदान में जुटने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में मोहल्ला नसरुल्लागंज स्थित शक्ति केंद्र पर संयोजक सौरभ सक्सेना के आवास पर बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों और बूथ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना, प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी, मीडिया प्रभारी अभी सक्सेना, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, नीरज माहेश्वरी, खालिद हुसैन, मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना तथा मंडल महामंत्री दीपक माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat