Breaking News

स्लूश वॉल की रॉड खराब होने से मोहल्ला सोथा में पेयजल संकट

Spread the love

सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद
अनन्त घोष ब्यूरो
बदायूं। शहर के घंटाघर स्थित ओवरहेड टैंक की मुख्य स्लूश वॉल की रॉड अचानक खराब हो जाने के कारण मोहल्ला सोथा सहित आसपास के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रविवार को जल आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों के लिए पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा।
जलकल विभाग के अनुसार, रविवार सुबह ओवरहेड टैंक की स्लूश वॉल की रॉड में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते टैंक से संबंधित इलाकों में सुचारू रूप से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
जलकल अभियंता नितिन सक्सेना ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी खराबी का पता चलते ही विभागीय कर्मचारियों को मरम्मत कार्य में लगा दिया गया है। मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और नई रॉड लगाकर सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य पूरा होने में समय लग रहा है, जिसके चलते सोमवार शाम तक स्लूश वॉल को पूरी तरह ठीक कर लिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि सोमवार देर शाम तक सभी प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई पहले की तरह पूरी क्षमता से बहाल कर दी जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को आगे किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फसल नुकसान के सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

Spread the loveतहसील सदर में पंचायत कर किसानों ने उठाईं समस्याएं, अगली फसल तक वसूली …