Breaking News

युवक की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love

बिल्सी। क्षेत्र के हैदलपुर गांव में 17 अक्टूबर की शाम युवक प्रदीप की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के पिता हरिओम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के अक्षय कुमार, गोलू, राजू और गगन उनके बेटे को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाने सहित अन्य धमकियां भी दी गई थीं। पिता के मुताबिक, इसी परेशानी के चलते प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स के तीनों बैचों का प्रशिक्षण पूरा

Spread the loveबदायूं में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे …