Breaking News

छंटनी में हटाए गए बिजली संविदा कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति को लेकर बैठक

Spread the love

छंटनी में हटाए गए बिजली संविदा कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति को लेकर बैठक
अधीक्षण अभियंता को सौंपा पत्र
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अंतर्गत छंटनी के दौरान हटाए गए आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों की तत्काल कार्य पर वापसी की मांग को लेकर बुधवार को मालवीय आवास गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित इस बैठक में जनपद भर से पहुंचे सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों की वापसी का मार्ग प्रशस्त होना कर्मचारी एकता और लंबे संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम है। संगठन उनके मान-सम्मान और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेगा। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि संघ ने सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ाई लड़ी है और वर्षों तक विभाग को सेवा देने वाले कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा। पूर्व मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेमपाल प्रजापति और जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने भी कर्मचारियों को संगठित रहने का आह्वान किया।
बैठक के उपरांत प्रभावित कर्मचारियों के हस्ताक्षरयुक्त सूची और 6 अक्टूबर को प्रबंधन के साथ हुए समझौते के कार्यवृत्त के संदर्भ में अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण मंडल, बदायूं) को मांग पत्र सौंपा गया। संघ ने मांग की कि अभिलेखों के आधार पर कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया अविलंब पूरी की जाए तथा 55 से 60 वर्ष की आयु वाले अनुभवी कर्मचारियों को भी तत्काल कार्य पर लिया जाए।
इस अवसर पर राकेश कुमार सागर, जापान सिंह, मुसब्बिर अली, राजीव यादव, मुनेन्द्र यादव, सत्यपाल शर्मा, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं से दिया गंगा संरक्षण का संदेश

Spread the loveबिल्सी के मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत आयोजन, 30 से …