Breaking News

तनाव प्रबंधन से लेकर जीवन जीने की कला है योग: महेश चंद्र गुप्ता

Spread the love

*तनाव प्रबंधन से लेकर जीवन जीने की कला है योग: महेश चंद्र गुप्ता*
बदायूं पुलिस लाइन मैदान में पांच दिवसीय योग शिविर में विधायक ने भी किया योग
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ब्रजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन मैदान में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के तृतीय दिवस का शुभारम्भ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित करके किया। योगसेवक सचिन भारद्वाज “यशोधन” ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को विभिन्न योगासन कराये। उन्होंने योगासनों के लाभ भी बताये। आज के योग शिविर में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी सभी यौगिक क्रियायें कीं। उन्होंने उपस्थित पुलिस के जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि
योग एक प्राचीन भारतीय दर्शन है जो हज़ारों साल पुराना है। लेकिन आधुनिक समय में योग के शारीरिक पहलुओं को व्यायाम और तनाव प्रबंधन के एक सौम्य रूप के रूप में बहुत लोकप्रियता मिली है। आज तो योग पर अनेक शोध हो रहे हैँ जिसमें पाया है कि योग के नियमित अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। जो लोग योग का अभ्यास करते हैं, वे तनाव के स्तर को कम करते हैं, और खुशी और भलाई की भावनाओं में वृद्धि करते हैं। उनका भी सबकी भलाई के लिए एक ही नारा है कि “अच्छा सोचो, अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा”।
योगसेवक सचिन भारद्वाज “यशोधन” ने कहा कि नियंत्रित गति और श्वास पर ध्यान केंद्रित करने से शरीर और मन ध्यान के लिए तैयार होते हैं, साथ ही शांत मन की ओर बढ़ने से शांति मिलती है और रोज़मर्रा के तनाव से राहत मिलती है।
आर आई इंद्रजीत सिंह ने सदर विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक जी के प्रेरक उद्बोधन का निश्चित ही हमारे पुलिस के जवान लाभ उठाएंगे। आज आयुष विभाग के भाई रमेश त्रिवेदी ने भी योग करवाने में सहयोग दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …