Breaking News

दिल्ली की हृदय विदारक घटना पर बदायूं में महिलाओं ने निकाला श्रद्धांजलि मार्च

Spread the love

अमर प्रभात प्रतिनिधि, बदायूं।
दिल्ली में हाल ही में हुई अमानवीय एवं हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी घटना में जान गंवाने वाली दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब बदायूं एवं अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब बदायूं की महिला इकाई द्वारा एक श्रद्धांजलि मार्च निकाला गया।

मार्च में शामिल महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और समाज से अपील की कि वह ऐसे अपराधों के विरुद्ध जागरूक एवं एकजुट रहे।

इस अवसर पर संगठन की संचालिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता (एडवोकेट) ने कहा कि “यह घटना केवल कुछ व्यक्तियों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की वेदना है। हमें सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।”

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती महिषा सिंह ने कहा कि “यह समय केवल शोक का नहीं, बल्कि संकल्प का भी है। हमें ऐसा समाज बनाना होगा जहाँ कोई भी असुरक्षित महसूस न करे।”

श्रीमती आभा गुप्ता ने कहा कि “श्रद्धांजलि तभी सार्थक होगी जब हम इस दर्द को बदलाव की ताकत में बदलेंगे।”
महामंत्री श्रीमती पूनम रस्तोगी ने कहा कि “समाज में सुरक्षा, समानता और न्याय की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहने चाहिए।”

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर मीरा गुप्ता, महिषा सिंह, नीता गुप्ता, रोजी रस्तोगी, डॉ. उमा सिंह गौर, श्रीमती दीप्ति गुप्ता, कंचन गुप्ता, अंजलि महाजन, निशा गुप्ता, मधुरिमा रस्तोगी, कांति गुप्ता, डॉली गुप्ता, रश्मि गुप्ता, आभा गुप्ता, वर्षा वर्मा, भावना गुप्ता, सुमन गुप्ता, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, मीना वर्मा, निशा सक्सेना, सोनी गुप्ता, श्रीमती निवेदिता, कुसुम सक्सेना, अंजली गुप्ता, मधु अग्रवाल आदि महिलाएँ उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

Spread the love*💥जनता पर फिर महंगाई की मार💥* *💥LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर …

error: Content is protected !!