Breaking News

बिल्सी: श्री बालाजी भक्ति धाम में हनुमान अष्टक पाठ, श्रद्धालुओं ने किया भव्य श्रृंगार

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल


बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर हनुमान अष्टक का पाठ किया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि हनुमान अष्टक का नियमित पाठ जीवन में आने वाले संकटों को दूर करने में अत्यंत प्रभावी माना जाता है। मान्यता है कि इस स्तोत्र के पाठ से भय, विघ्न और नकारात्मक शक्तियाँ दूर होती हैं और मन में साहस व आत्मविश्वास का संचार होता है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि हनुमान अष्टक की प्रत्येक पंक्ति भक्त को मानसिक शक्ति प्रदान करती है और जीवन की परेशानियों से लड़ने का उत्साह बढ़ाती है। इसके पाठ से घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनता है और रोग-शोक दूर होने की मान्यता भी प्रचलित है। हनुमान अष्टक पाठ से आध्यात्मिक उन्नति होती है और मन में भक्ति, समर्पण व विनम्रता की भावना प्रबल होती है।

कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने आरती की और प्रसाद वितरित किया। इसी प्रकार, नगर के संकट मोचन दरबार एवं शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न किए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!