Breaking News

गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Spread the love

बदायूं में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब जा रही एक पिकअप आगे चल रहे अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गई।

यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र के बजरमैरी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के 199 किलोमीटर प्वाइंट पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीडीओ के खिलाफ भड़के किसान, सहसवान तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Spread the loveज्ञापन लेने नहीं पहुंचे खंड विकास अधिकारी, भाकियू टिकैत ने हटाने की मांग …

error: Content is protected !!