Breaking News

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में बढ़ाई गई धारा

Spread the love

बदायूं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित कार्रवाई के दौरान 24 जून को रवि गौतम पुत्र पप्पू निवासी ग्राम आसफपुर को जैतपुर नंगला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी शामिल कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीएम व एसएसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

Spread the loveबदायूं, जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार …