Breaking News

मेला ककोड़ा : श्रद्धालु दिन में कर रहे खरीदारी, गंगा में लगा रहे डुबकी

Spread the love

बदायूं : रेत की सफेद चादर पर बसे मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में आस्था और श्रद्धा का प्रवाह लगातार बना हुआ है। तड़के ही श्रद्धालु गंगा तट पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण की कामना कर रहे हैं। पूरे दिन मेले में श्रद्धालु ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से लोग साइकिल, मोटरसाइकिल, डनलप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मेले में पहुंच रहे हैं।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट की ओर उमड़ पड़ता है, जबकि शाम ढलते ही अधिकांश लोग अपने घरों को लौट जाते हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मेले में जमकर खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। महिलाओं ने मीना बाजार से श्रृंगार सामग्री खरीदी, तो बच्चे अपने मनपसंद खिलौनों की खरीद में व्यस्त नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीद रहे हैं। बढ़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं, कुछ दुकानदार अब अपनी दुकानें समेटकर घर लौटने लगे हैं। चाट-पकौड़ी दुकानों पर भी दिनभर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु मेले की रौनक और उल्लास में डूबे रहे। मेले से अस्थाई अस्पताल, डाक विभाग की वापसी हो गई है। पीएसी के जवान, पुलिस के जवानों की तैनाती है। शाम होते-होते मेले के झूले और अस्थायी दुकानें सिमटने लगीं, फिर भी श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह से ककोड़ा मेला देर रात तक गूंजता रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ब्लैकआउट मॉकड्रिल में परखी गईं आपातकालीन तैयारियां, विभागों ने किया राहत-बचाव का अभ्यास

Spread the love बदायूं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और जनसुरक्षा की तैयारियों को परखने के …