Breaking News

नगर के वरिष्ठ चिकित्सक का निधन, सोत नदी घाट पर अंतिम संस्कार

Spread the love

​बिसौली। नगर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक सत्यपाल वार्ष्णेय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजनों, शुभचिंतकों, समाजसेवियों और नगरवासियों ने घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।
​चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सेवाओं को याद करते हुए अनेक लोगों ने उन्हें समर्पित व्यक्तित्व के रूप में स्मरण किया। ​बृहस्पतिवार को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी व परिचित शामिल हुए। उनकी अंत्येष्टि सोत नदी के घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। घाट पर उपस्थित लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर डा. संजय वार्ष्णेय, डा. राजीव वार्ष्णेय, हरीश गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय, वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी, मुदित अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, देवकीनंदन लल्ला, शुभम अग्रवाल, दुर्गेश वार्ष्णेय, विपनेश मिश्रा, एड. योगेश भारद्वाज, संजय गुप्ता, डा. मनोज गुप्ता, विपिन अग्रवाल टीटू, काजी शहनवाज खां, आशीष गर्ग, अवनीश शर्मा, डा. अंकुश गुप्ता, डा. शिशिर, बाबू कथुरिया, ज्ञान सिंह, वसीम खान, अनुपम गुप्ता, भैरो प्रसाद मौर्य
​


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पांच माह से वेतन न मिलने पर भड़के ईसीसी एजूकेटर सीडीओ से लगाई गुहार, दीपावली भी रही फीकी

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार भले ही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हितों की रक्षा के …