बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर डीजल को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम दुघवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर वाहन में उधार डीजल डलवाने को लेकर सेल्समैन एवं पेट्रोल पंप संचालक के साथ विवाद होने की सूचना मिली थी। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जरीफनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसवंत पुत्र पंचम सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना सहसवान तथा कप्तान पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम दुघवा थाना जरीफनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Budaun Amarprabhat